|

Zee Live News News, World's No.1 News Portal

PM Kisan 22nd Installment Live: 22वीं किस्त कितने बजे आएगी और कौन करेगा जारी? पल-पल की अपडेट यहां जानें

Author: admin_zeelivenews

Published: 13-03-2026, 5:10 AM
PM Kisan 22nd Installment Live: 22वीं किस्त कितने बजे आएगी और कौन करेगा जारी? पल-पल की अपडेट यहां जानें
Telegram Group Join Now

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prakash Chand Joshi

Updated Fri, 13 Mar 2026 10:46 AM IST

खास बातें

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment Status Live Updates: पीएम किसान योजना से जुड़े करोड़ों किसानों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा, क्योंकि आज योजना की 22वीं किस्त जारी होगी। किस्त शाम 5 बजे के बाद जारी होगी जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे।

PM Kisan 22nd Installment Status Live Updates Prime Minister Modi to Release 22vi Kist Payment pmkisangovin

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का लाभ 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिलेगा।
– फोटो : Amar Ujala



Trending Videos

लाइव अपडेट

10:45 AM, 13-Mar-2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment: 22वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है?

  • जिन किसानों ने ई-केवाईसी और भू-सत्यापन जैसे काम नहीं करवाए हैं
  • जिन किसानों का आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक नहीं है
  • जिन किसानों के बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन नहीं है

10:40 AM, 13-Mar-2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment: किन किसानों को नहीं मिलती योजना की किस्त?

  • पीएम किसान योजना के तहत उन किसानों की किस्त अटक सकती है, जो योजना के लिए अपात्र है
  • अगर कोई किसान अपात्र होने के बाद गलत दस्तावेजों के जरिए योजना से जुड़ा है तो ऐसे किसानों का नाम योजना से हटाकर उन्हें किस्त से वंचित रखा जाता है

10:35 AM, 13-Mar-2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment: कितने बजे जारी होगी 22वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना की आज 22वीं किस्त जारी होगी
  • कार्यक्रम शाम 5 बजे शुरू होगा और इसके बाद ही 22वीं किस्त जारी होगी

10:30 AM, 13-Mar-2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment: किस्त को लेकर केंद्रीय मंत्री ने जारी किया वीडियो

  • इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि छोटे किसानों के लिए आधार बन गई है। खेती में निवेश और ग्रामीण आर्थिक सशक्तीकरण को मजबूत करने में इस योजना का योगदान है। मुझे प्रसन्नता है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को मां कामाख्या की पावन भूमि गुवाहाटी से देशभर के 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान निधि की 22वीं किश्त के रूप में ₹18,640 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित करेंगे। सभी किसानों को बधाई।’

10:25 AM, 13-Mar-2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment Live FAQ: पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कुछ जरूरी सवाल और उनके जवाब:-

सवाल: आपके बैंक खाते में आज कितने पैसे आएंगे?

जवाब: पीएम किसान योजना के तहत जो आज 22वीं किस्त जारी होनी है, उसमें किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये आएंगे।

सवाल: कैसे चेक करें कि आपके खाते में आ गई है 22वीं किस्त?

जवाब: इसके लिए सरकार की तरफ से आपको एक मैसेज भेजा जाता है जिसमें किस्त आपके बैंक खाते में आने की जानकारी दी जाती है। वैसे, बैंक भी आपको अकाउंट में पैसे आने का मैसेज भेजता है।

सवाल: 22वीं किस्त का लाभ कितने किसानों को मिलेगा?

जवाब: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का लाभ 9 करोड़ 32 लाख से अधिक पात्र किसानों को मिलेगा। ये जानकारी सरकार द्वारा दी गई है।

10:20 AM, 13-Mar-2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment Live: क्या आपने ई-केवाईसी करवाई है?

  • ई-केवाईसी कराने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं 
  • फिर ई-केवाईसी का विकल्प चुने
  • अब अपना आधार नंबर दर्ज करें 
  • फिर आधार नंबर से लिंक्ड मोबाइल नंबर भरे 
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे भरे
  • फिर आपकी ई-केवाईसी हो जाती है

10:15 AM, 13-Mar-2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment Live: क्या आपने ई-केवाईसी करवाई है?

  • अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है या एक्टिव नहीं है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
  • ई-केवाईसी पीएम किसान योजना का सबसे जरूरी काम है

10:10 AM, 13-Mar-2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment Live: पीएम किसान योजना से जुड़ा वीडियो

यहां देखिए वीडियो:-

10:06 AM, 13-Mar-2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment Live: आज मिलेगी 22वीं किस्त

  • पीएम किसान योजना की आज 22वीं किस्त शाम को जारी होगी
  • लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को 22वीं किस्त मिलेगी

10:00 AM, 13-Mar-2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment Live: पीएम किसान योजना के बारे में कुछ जरूरी बातें

  • इस योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई
  • इस योजना का उद्धेश्य किसानों को स्थायी आय का स्त्रोत देना
  • किसानों को योजना के जरिए हर साल 6 हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है
  • अब तक योजना की कुल 21 किस्त जारी हो चुकी हैं

Source link
#Kisan #22nd #Installment #Live #22व #कसत #कतन #बज #आएग #और #कन #करग #जर #पलपल #क #अपडट #यह #जन

Related News

Leave a Comment

Plugin developed by ProSEOBlogger
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free Ypl themes.
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes