11:00 AM, 24-Mar-2026
दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू, लोकसभा में प्रश्नकाल
दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू, लोकसभा में प्रश्नकाल
10:51 AM, 24-Mar-2026
राहुल गांधी के बयान पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा बहस होनी चाहिए
राहुल गांधी के बयान पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, इतनी बड़ी समस्या दुनिया के सामने है। अगर आप चाहते हैं कि देश को इस बारे में पता चले, तो इस पर बहस होनी चाहिए।
09:59 AM, 24-Mar-2026
हाजी शौकत अली के विवादित बयान पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह?
उत्तर प्रदेश एआईएमआईएम अध्यक्ष हाजी शौकत अली के विवादित बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, यह देश कानून के अनुसार चलता है। कोई भी कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर की गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा, राहुल गांधी एक अबोध बालक हैं। उन्होंने कोरोना काल में गलत सूचना फैलाई और लोगों को भड़काया। आज भारत की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा करती है। देश में पेट्रोल की कीमतें नहीं बढ़ी हैं। जबकि, दुनिया भर के देशों में कीमतें बढ़ गई हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार ने तेल का दाम बढ़ा दिया है तो राहुल गांधी इस पर क्यों नहीं बोल रहे हैं। इस देश में परेशानी नेता प्रतिपक्ष है।
#WATCH | Delhi: On UP AIMIM president Haji Shaukat Ali’s controversial statement, Union Minister Giriraj Singh says, “This country runs as per law. Neither Akbaruddin Owaisi nor Owaisi sahab or UP state president runs this country. Nobody can take the law into their handṣ”
On… pic.twitter.com/0OizmeWOp1
— ANI (@ANI) March 24, 2026
07:35 AM, 24-Mar-2026
Parliament Budget Session LIVE: दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू, लोकसभा में प्रश्नकाल
पीएम मोदी लोकसभा में बता चुके हैं पश्चिम एशिया को लेकर सरकार का रूख
बता दें कि ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच बीते 25 दिनों से युद्ध जारी है। इस कारण तेल और गैंस संकट के साथ-साथ बड़े पैमाने पर मानवीय संकट पैदा हो गया है। इस संवेदनशील मुद्दे पर एक दिन पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की संसद से वैश्विक शांति की अपील की थी। उन्होंने लोकसभा में करीब 25 मिनट के वक्तव्य में विस्तार से इस बात की जानकारी दी कि सरकार पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात से निपटने की दिशा में क्या कदम उठा रही है।
Source link
#Parliament #Budget #Session #LIVE #दन #सदन #क #करयवह #शर #लकसभ #म #परशनकल


