|

Zee Live News News, World's No.1 News Portal

GT vs MI Live Score: गुजरात को दूसरा झटका, जोस बटलर पांच रन बनाकर आउट; हार्दिक पांड्या को मिली सफलता

Author: admin_zeelivenews

Published: 20-04-2026, 4:13 AM
GT vs MI Live Score: गुजरात को दूसरा झटका, जोस बटलर पांच रन बनाकर आउट; हार्दिक पांड्या को मिली सफलता
Telegram Group Join Now

09:42 PM, 20-Apr-2026

GT vs MI Live Score: गुजरात को दूसरा झटका

गुजरात को दूसरा झटका हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने जोस बटलर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ पांच रन बना पाए। अब शुभमन गिल का साथ देने वाशिंगटन सुंदर आए हैं। 

09:34 PM, 20-Apr-2026

GT vs MI Live Score: सुदर्शन खाता खोले बिना आउट

जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर साई सुदर्शन को आउट कर गुजरात टाइटंस को पहला झटका दिया है। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। सुदर्शन खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, बुमराह का आईपीएल 2026 में यह पहला विकेट है।

09:18 PM, 20-Apr-2026

GT vs MI Live Score: मुंबई की पारी समाप्त

तिलक वर्मा की तूफानी शतकीय पारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 200 रनों का लक्ष्य दिया है। अहमदाबाद में खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने तिलक वर्मा की 101 और नमन धीर की 45 रनों की दमदार पारी की सहायता से 20 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए। गुजरात के लिए रबाडा ने तीन विकेट लिए जबकि सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक सफलता मिली।

09:09 PM, 20-Apr-2026

GT vs MI Live Score: मुंबई को पांचवां झटका

मुंबई को पांचवां झटका सिराज ने दिया। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स के हाथों हार्दिक पांड्या को कैच कराया। वह 16 गेंदों में 15 रन बना सके। पांचवें विकेट के लिए हार्दिक और तिलक के बीच 38 गेंदों में 81 रनों की साझेदारी हुई। अब शेरफेन रदरफोर्ड आए हैं। 19 ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 177 रन है।

08:56 PM, 20-Apr-2026

GT vs MI Live Score: तिलक वर्मा का अर्धशतक

तिलक वर्मा ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह हार्दिक पांड्या के साथ 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। मुंबई का स्कोर भी चार विकेट पर 150 के करीब पहुंच गया है।

08:37 PM, 20-Apr-2026

GT vs MI Live Score: हार्दिक पांड्या ने पूरे किए 2000 रन

हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में 2000 रन पूरे कर लिए हैं। फिलहाल वह तिलक वर्मा के साथ क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 103 रन है।

08:29 PM, 20-Apr-2026

GT vs MI Live Score: मुंबई को चौथा झटका

मुंबई को चौथा झटका प्रसिद्ध कृष्णा ने दिया। उन्होंने नमन धीर को रबाडा के हाथों कैच कराया। वह 32 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए। अब तिलक वर्मा का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं।

08:19 PM, 20-Apr-2026

GT vs MI Live Score: 10 ओवर का खेल पूरा

10 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और मुंबई ने तीन विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। नमन धीर और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं और दोनों के बीच 31 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

07:59 PM, 20-Apr-2026

GT vs MI Live Score: मुंबई को तीसरा झटका

रबाडा ने मुंबई को तीसरा झटका दिया है। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को बोल्ड किया। वह 10 गेंदों में 15 रन बना पाए। अब नमन धीर का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं।

07:50 PM, 20-Apr-2026

GT vs MI Live Score: मुंबई को दूसरा झटका

मुंबई को दूसरा झटका भी रबाडा ने दिया। उन्होंने डिकॉक को अपना शिकार बनाया। वह 13 रन बना पाए। अब नमन धीर का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए हैं।

Source link
#Live #Score #गजरत #क #दसर #झटक #जस #बटलर #पच #रन #बनकर #आउट #हरदक #पडय #क #मल #सफलत

Related News

Leave a Comment

Plugin developed by ProSEOBlogger
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free Ypl themes.
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes