|

Zee Live News News, World's No.1 News Portal

MI vs CSK Live Score: चेन्नई का स्कोर 160 के पार, सैमसन क्रीज पर डटे; कार्तिक भी मौजूद

Author: admin_zeelivenews

Published: 23-04-2026, 3:22 AM
MI vs CSK Live Score: चेन्नई का स्कोर 160 के पार, सैमसन क्रीज पर डटे; कार्तिक भी मौजूद
Telegram Group Join Now

08:30 PM, 23-Apr-2026

MI vs CSK Live Score: चेन्नई को चौथा झटका

अश्विनी कुमार ने मुंबई को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने बुमराह के हाथों डेवाल्ड ब्रेविस को कैच कराया। वह 11 गेंदों में 21 रन बनाकर लौटे। अब सैमसन का साथ देने कार्तिक त्यागी आए हैं।

08:28 PM, 23-Apr-2026

MI vs CSK Live Score: सैमसन का अर्धशतक

सैमसन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और उन्होंने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। फिलहाल डेवाल्ड ब्रेविस भी क्रीज पर हैं।

08:25 PM, 23-Apr-2026

MI vs CSK Live Score: चेन्नई को तीसरा झटका

चेन्नई को तीसरा झटका गजनफर ने दिया। उन्होंने शिवम दुबे को बोल्ड किया। वह सिर्फ पांच रन बना पाए। अब डेवाल्ड ब्रेविस आए हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 111 रन हैं।

08:01 PM, 23-Apr-2026

MI vs CSK Live Score: चेन्नई को दूसरा झटका

मिचेल सैंटनर ने चेन्नई को दूसरा झटका दिया। उन्होंने सरफराज खान को बोल्ड किया। वह 14 रन बना पाए। अब बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे आए हैं। छह ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 73 रन है।

07:47 PM, 23-Apr-2026

MI vs CSK Live Score: चेन्नई को पहला झटका

चेन्नई को पहला झटका गजनफर ने दिया। उन्होंने तिलक वर्मा के हाथों कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को कैच कराया। वह 14 गेंदों में 22 रन बना पाए। अब संजू सैमसन का साथ देने सरफराज खान आए हैं।

07:30 PM, 23-Apr-2026

MI vs CSK Live Score: चेन्नई की पारी शुरू

चेन्नई की पारी शुरू हो चुकी है। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर हैं। 

07:09 PM, 23-Apr-2026

MI vs CSK Live Score: मुकेश चौधरी की मां को श्रद्धांजलि

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस मुकाबले में काली पट्टी बांधकर उतरी है। टीम ने यह फैसला मुकेश चौधरी की मां को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से लिया है। दरअसल, चेन्नई के इस खिलाड़ी की मां का बुधवार को निधन हो गया था। तेज गेंदबाज इस मुकाबले में खेल रहे हैं।

07:07 PM, 23-Apr-2026

MI vs CSK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: विल जैक्स, राज बावा, शार्दुल ठाकुर, दानिश मालेवार, मयंक रावत।

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, अकील होसेन, उर्विल पटेल।

07:02 PM, 23-Apr-2026

MI vs CSK Live Score: मुंबई ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि इस मुकाबले में प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रोहित शर्मा इस मैच में भी नहीं खेलेंगे। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के खेमें प्रशांत वीर की एंट्री हुई है। उन्हें मैथ्यू शॉर्ट की जगह मौका मिला है।

06:54 PM, 23-Apr-2026

MI vs CSK Live Score: धोनी की उपलब्धता पर बड़ी जानकारी

क्रिकबज के मुताबिक, धोनी अब तक मैदान पर नहीं आए हैं। दोनों ही टीमें फिलहाल वॉर्म-अप कर रही हैं।

Source link
#CSK #Live #Score #चननई #क #सकर #क #पर #समसन #करज #पर #डट #करतक #भ #मजद

Related News

Leave a Comment

Plugin developed by ProSEOBlogger
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free Ypl themes.
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes