|

Zee Live News News, World's No.1 News Portal

Bihar Floor Test LIVE: बहुमत प्रस्ताव पेश करने विधानसभा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी; क्या-क्या होगा आज?

Author: admin_zeelivenews

Published: 24-04-2026, 5:16 AM
Bihar Floor Test LIVE: बहुमत प्रस्ताव पेश करने विधानसभा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी; क्या-क्या होगा आज?
Telegram Group Join Now

10:43 AM, 24-Apr-2026

Bihar Vidhan Sabha: विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दोनों उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव के साथ विधानसभा पहुंच चुके हैं। यहां पर एनडीए के विधायकों ने उनका स्वागत किया। भाजपा विधायकों ने नारेबाजी भी की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जीत का चिह्न दिखाते हुए कहा कि हमलोग आसानी से बहुमत साबित कर देंगे। 

09:56 AM, 24-Apr-2026

Bihar Vidhan Sabha Live Updates: एक दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष ने की थी बैठक


विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक की।
– फोटो : अमर उजाला

अष्टादश बिहार विधान सभा के द्वितीय सत्र के आगामी उपवेशन के सफल संचालन के लिए विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में एक दिन पहले यानी 23 अप्रैल को विधान सभा के दलीय नेताओं की बैठक आयोजित की गई थी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस एकदिवसीय सत्र के सफल और शांतिपूर्ण संचालन हेतु यह महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। साथ ही, पक्ष एवम् विपक्ष के सभी नेताओं ने सदन चलाने में अध्यक्ष महोदय को सकारात्मक सहयोग देने पर अपनी सहमति दी। 

 

09:24 AM, 24-Apr-2026

Bihar Floor Test LIVE: राज्यसभा चुनाव में क्या हुआ था?

16 मार्च को बिहार विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। एनडीए को चार सीटों के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ी। पांचवी सीट पर महागठबंधन की ओर से अमरेंद्र धारी सिंह के आने से मुकाबला कड़ा हो गया था। महागठबंधन के चार विधायक मतदान प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए। इसलिए एनडीए को आसानी से जीत मिल गई। एनडीए से नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। 

09:03 AM, 24-Apr-2026

Bihar Vidhan Sabha Live: जानिए किस पार्टी के कितने विधायक?

18वीं बिहार विधानसभा (2025 चुनाव के बाद गठित) में कुल 243 सीटों में से सत्तारूढ़ एनडीए के पास 201 विधायक हैं, जिसमें भाजपा के 88, जदयू के 85, लोजपा (रामविलास) के 19, हम (सेक्युलर) के 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 4 विधायक शामिल हैं। वहीं महागठबंधन के पास कुल 35 विधायक हैं, जिसमें राजद के 25, कांग्रेस के 6, वामदल के तीन और एक आईआईपी का एक विधायक है। अन्य दलों में AIMIM के पांच और बसपा का एक विधायक शामिल है। बांकीपुर सीट फिलहाल खाली है। यहां के विधायक नितिन नवीन इस्तीफा देकर राज्यसभा चले गए। 

08:27 AM, 24-Apr-2026

Bihar Politics Live: फ्लोर टेस्ट में पास होने के लिए कितना बहुमत चाहिए

राज्यसभा सांसद बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार विधानसभा से इस्तीफा दिया था। इस कारण एनडीए के पास विधायकों की संख्या 202 से घटकर 201 हो गई है। बिहार विधानसभा के 243 सदस्यों में से 122 का आंकड़ा बहुमत का होता है। इस लिहाज से एनडीए के पास अभी 79 विधायक ज्यादा हैं। दूसरी तरफ, महागठबंधन के विधायकों की संख्या 35 है। इनमें से राज्यसभा चुनाव के समय गायब रहने वाले तीन कांग्रेसी और एक राजद विधायक का रुख आज क्या रहता है, यह देखने वाली बात होगी। ओवैसी और मायावती की पार्टी के विधायक एनडीए के खिलाफ राज्यसभा चुनाव में भी थे और आज भी रहेंगे, हालांकि इससे बहुमत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

07:58 AM, 24-Apr-2026

Bihar Politics Live: महागठबंधन के चार विधायक हो गए थे गायब

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार ने भले ही बिहार विधानसभा में शक्ति परीक्षण का सामना नहीं किया, लेकिन राज्यसभा चुनाव के मतदान ने एनडीए सरकार की ताकत और विपक्ष के बिखराव का एहसास करा दिया था। तब 243 में से 202 विधायकों वाले एनडीए के सभी सदस्यों ने मतदान किया था, जबकि 35 विधायकों वाले महागठबंधन में से चार विधायक गायब रहे थे। महागठबंधन को तब असद्दुदीन ओवैसी के विधायकों का साथ भले मिला, लेकिन राज्यसभा की एक सीट जीतने की उसकी तमन्ना धरी की धरी रह गई थी।

07:25 AM, 24-Apr-2026

Bihar Floor Test LIVE: बहुमत प्रस्ताव पेश करने विधानसभा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी; क्या-क्या होगा आज?

14 अप्रैल को तत्कालीन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले नीतीश कुमार ने अंतिम बार 12 फरवरी 2024 को सदन में बहुमत साबित किया था। नवंबर 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जब सत्र बुलाया गया तो 243 में से 202 विधायकों वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को इसकी दरकार नहीं पड़ी। दरकार अभी भी नहीं है, लेकिन चूंकि कार्यकाल के बीच में नई सरकार का गठन हुआ है और मुख्यमंत्री भी नए बने हैं तो वह खुद ही सदन में बहुमत प्रस्ताव पेश करेंगे।

Source link
#Bihar #Floor #Test #LIVE #बहमत #परसतव #पश #करन #वधनसभ #पहच #सएम #समरट #चधर #कयकय #हग #आज

Related News

Leave a Comment

Plugin developed by ProSEOBlogger
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free Ypl themes.
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes