|

Zee Live News News, World's No.1 News Portal

Jaipur Factory Fire: पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट अब तक 8 की मौत; घर में चल रहा था अवैध कारखाना

Author: admin_zeelivenews

Published: 09-06-2026, 7:20 AM
Jaipur Factory Fire: पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट अब तक 8 की मौत; घर में चल रहा था अवैध कारखाना
Telegram Group Join Now

जयपुर के खो नागोरियान क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक घर में संचालित पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लगने और विस्फोट होने से अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है। घटना के वक्त मौके पर तीन लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद छह से ज्यादा घायलों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर रूप से घायल होने के कारण पांच और घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। 

जानें मृतकों के नाम

जयपुर की अवैध पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हुआ इसमें 8 लोगों की मौत हो गई है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ दीपक माहेश्वरी ने बताया कि अस्पताल में जिन घायलों को लाया गया था उन सभी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इस हादसे में मरने वालों के नाम- 


  • वहीद पुत्र मो. अब्दुल अजीज, घाटगेट आयु-50 वर्ष (एसएमएस अस्पताल)

  • राबिल पुत्र सिकंदर कुरैशी (जेएनयू अस्पताल)

  • बिलाल पुत्र नासिर, आयु 30 वर्ष, रहीम नगर (एसएमएस अस्पताल)

  • समीर पुत्र अनीस, आयु 20 वर्ष, रहीम नगर (एसएमएस अस्पताल)

  • अजीम/आविद पुत्र नासिर, रहीम नगर, (एसएमएस अस्पताल)

  • (अज्ञात – एसएमएस अस्पताल)

  • (अज्ञात – जेएनयू अस्पताल )

  • नासिर पुत्र मो. अली, रहीम नगर (एसएमएस अस्पताल)

ये भी पढ़ें: Rajasthan SOG Action: SI पेपर लीक में सहायक लेखाधिकारी गिरफ्तार, भाई को पास कराने के लिए खरीदा था पेपर

50 फीसदी तक झुलसे तीन घायल

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने  बताया कि हादसे में झुलसे मरीजों का  बर्न वार्ड के आईसीयू में इलाज चला।  घायल करीब 50 फीसदी तक झुलस चुके थे। घायलों की हालत बेहद गंभीर थी।

किराए पर था मकान

खो नागोरियान थानाधिकारी ओमप्रकाश के अनुसार जिस मकान में विस्फोट हुआ, वह याकूब नामक व्यक्ति का है। याकूब ने यह मकान दिल्ली निवासी फिरोज को किराये पर दिया हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फिरोज अपने सहयोगी वसीम के साथ मिलकर वहां अवैध रूप से पटाखा निर्माण की फैक्टरी संचालित कर रहा था।

अशोक गहलोत ने शोक संवेदना व्यक्त की

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर ट्वीट करते हुए कहा- जयपुर के खो नागोरियन क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के भीषण हादसे में कई व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें संबल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन, एडीएम और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर मौजूद हैं। दमकलकर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने और मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। आशंका है कि मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आवासीय क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री किस प्रकार संचालित की जा रही थी और इसके लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं।


भिवाड़ी में आठ लोगों की हुई थी मौत

इसके पहले  भिवाड़ी के खुशखेड़ा कारौली इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आठ मजदूरों की मौत हो गई थी। उस दौरान इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था। शव इतने बुरी तरह झुलसे थे कि कई शवों के कंकाल भर बचे थे। रेस्क्यू टीम को मौके पर शरीर के टुकड़े भी मिले थे। जिन्हें पॉलीथीन में एकत्रित किया गया था। इनमें से छह लोग बिहार के रहने वाले थे। 24 मई को दोबारा सील फैक्ट्री में आग लग गई थी। 

 

Source link
#Jaipur #Factory #Fire #पटख #फकटर #म #बलसट #अब #तक #क #मत #घर #म #चल #रह #थ #अवध #करखन

Related News

Leave a Comment

Plugin developed by ProSEOBlogger
Facebook
Telegram
Telegram
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free Ypl themes.
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes