09:30 PM, 01-Apr-2026
LSG vs DC Live Score: दिल्ली की झटके से शुरुआत
दिल्ली की झटके से शुरुआत हुई है। मोहम्मद शमी ने केएल राहुल को पहली ही गेंद पर मोहसिन खान के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब पथुम निसांका का साथ देने नीतीश राणा आए हैं।
09:13 PM, 01-Apr-2026
LSG vs DC Live Score: लखनऊ की पारी समाप्त
लखनऊ ने दिल्ली के सामने 142 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 141 रन बनाए हैं। उनके लिए अब्दुल समद ने सर्वाधिक 36 रनों की पारी खेली। वहीं, दिल्ली के लिए लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि कुलदीप को दो विकेट मिले। वहीं, अक्षर पटेल ने एक विकेट अपने नाम किया।
09:02 PM, 01-Apr-2026
LSG vs DC Live Score: लखनऊ को सातवां झटका
लखनऊ को सातवां झटका टी नटराजन ने दिया। उन्होंने अब्दुल समद को डेविड मिलर के हाथों कैच कराया। वह 25 गेंदों में 36 रन बना पाए। अब शाहबाज का साथ देने मोहम्मद शमी आए हैं।
08:40 PM, 01-Apr-2026
LSG vs DC Live Score: लखनऊ को छठा झटका
लखनऊ को छठा झटका मुकुल चौधरी के रूप में लगा। उन्हें कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 14 रन बना पाए। अब शाहबाज अहमद इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर आए हैं।
08:24 PM, 01-Apr-2026
LSG vs DC Live Score: पांचवां विकेट गिरा
लखनऊ को पांचवां झटका कुलदीप यादव ने दिया। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों मिचेल मार्श को कैच आउट कराया। वह 28 गेंदों में 35 रन बनाकर लौटे। अब अब्दुल समद और मुकुल चौधरी क्रीज पर मौजूद हैं।
08:16 PM, 01-Apr-2026
LSG vs DC Live Score: चौथा विकेट गिरा
लुंगी एनगिडी ने लखनऊ को चौथा झटका दिया है। उन्होंने निकोलस पूरन को बोल्ड कर दिया। वह सिर्फ आठ रन बना पाए। अब अब्दुल समद आए हैं।
08:05 PM, 01-Apr-2026
LSG vs DC Live Score: तीसरा विकेट गिरा
दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने लखनऊ को उनके ही घर में दबाव में ला दिया है। महज 49 के स्कोर पर टीम को तीसरा झटका टी नटराजन ने दिया। उन्होंने आयुष बडोनी को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब मिचेल मार्श का साथ देने निकोलस पूरन आए हैं।
08:00 PM, 01-Apr-2026
LSG vs DC Live Score: लखनऊ को दूसरा झटका
लखनऊ को दूसरा झटका एडेन मार्करम के रूप में अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने मार्करम को बोल्ड किया। वह सिर्फ 11 रन बना सके। अब मार्श का साथ देने आयुष बडोनी आए हैं। पावरप्ले भी समाप्त हो चुका है और छह ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर दो विकेट पर 48 रन है।
07:50 PM, 01-Apr-2026
LSG vs DC Live Score: लखनऊ को पहला झटका
लखनऊ को पहला झटका ऋषभ पंत के रूप में लगा। वह सात रन बनाकर रनआउट हो गए। अब मिचेल मार्श का साथ देने एडेन मार्करम आए हैं।
07:33 PM, 01-Apr-2026
LSG vs DC Live Score: लखनऊ की पारी शुरू
लखनऊ की पारी शुरू हो चुकी है। ऋषभ पंत और मिचेल मार्श ओपनिंग के लिए क्रीज पर मौजूद हैं।
Source link
#LSG #Live #Score #दलल #क #झटक #स #शरआत #महममद #शम #न #कएल #रहल #क #पवलयन #भज

