|

Zee Live News News, World's No.1 News Portal

नोएडा में बड़ा हादसा: स्पार्क मिंडा कंपनी में भीषण आग, मची अफरा-तफरी; दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुब्बार

Author: admin_zeelivenews

Published: 30-05-2026, 12:09 AM
नोएडा में बड़ा हादसा: स्पार्क मिंडा कंपनी में भीषण आग, मची अफरा-तफरी; दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुब्बार
Telegram Group Join Now

सेक्टर 59 स्थित मिंडा कंपनी में शनिवार शाम को भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद कंपनी के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में कुछ लोग चोटिल भी हुए हैं।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की गई। आधे दर्जन से अधिक दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मी आग बुझाने के काम में तेजी से जुटे हुए हैं। 

फिलहाल, आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुछ एंबुलेंस भी मौके पर बुलाई गई हैं। चोटिल लोगों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

आग से कंपनी में मची भगदड़

शनिवार शाम को मिंडा कंपनी में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते फैल गई। कंपनी के भीतर मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आधे दर्जन से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं।

Source link
#नएड #म #बड #हदस #सपरक #मड #कपन #म #भषण #आग #मच #अफरतफर #दर #तक #दखई #दय #धए #क #गबबर

Related News

Leave a Comment

Plugin developed by ProSEOBlogger
Facebook
Telegram
Telegram
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free Ypl themes.
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes