|

Zee Live News News, World's No.1 News Portal

Mathura: वृंदावन में भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; तफ्तीश शुरू

Author: admin_zeelivenews

Published: 08-05-2026, 12:07 AM
Mathura: वृंदावन में भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; तफ्तीश शुरू
Telegram Group Join Now

देर रात वृंदावन में पानीगांव के नए पुल पर अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी को गोली मार दी। गोली भाजपा नेता के सीने के दायीं ओर लगी है, जिससे हालत गंभीर बताई गई है। पहले उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। हालत गंभीर होने जिला अस्पताल रेफर किया लेकिन परिजनों ने मथुरा के सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही थाना वृंदावन पुलिस अस्पताल पहुंच गई है। परिजनों से जानकारी से जानकारी जुटा रही है।

वृंदावन के व्यासघेरा निवासी पम्मी गोस्वामी पुत्र स्व. विजेंद्र गोस्वामी भाजपा नेता है। उनके पिता की कोरोना में मौत हो चुकी है। वह रात करीब 11:00 बजे पानीगांव पुल से वृंदावन अपने घर के लिए आ रहे थे। पानीगांव पुल पर हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके सीने में लगी है।

सूचना पर पहुंची पुलिस पहले उन्हे लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंची। लेकिन गंभीर हालत होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि परिजनों को जानकारी होने पर वह उन्हें निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने के बाद भाजपा नेता ने चिकित्सकों से कहा कि कैसे भी मुझे बचा लेना। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपनी स्कूटी से आ रहे थे, पुल पर आधा दर्जन लोगों ने घेरकर गोली मारी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Source link
#Mathura #वदवन #म #भजप #नत #पमम #गसवम #क #गल #मर #गभर #हलत #म #असपतल #म #भरत #तफतश #शर

Related News

Leave a Comment

Plugin developed by ProSEOBlogger
Facebook
Telegram
Telegram
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free Ypl themes.
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes