|

Zee Live News News, World's No.1 News Portal

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर, उत्तर भारत में चार से पांच दिन तेज हवाएं और हल्की बारिश के आसार

Author: admin_zeelivenews

Published: 28-04-2026, 10:47 PM
Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर, उत्तर भारत में चार से पांच दिन तेज हवाएं और हल्की बारिश के आसार
Telegram Group Join Now

पिछले चार-पांच दिनों से भीषण लू और चिलचिलाती गर्मी की मार झेल रहे उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर मध्य और पूर्वी भारत के लोगों के लिए मंगलवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से अधिकतर इलाकों में बादल छाए, तेज हवाएं चलीं और हल्की बौछारें पड़ीं। इससे तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार-पांच दिनों के दौरान भी मौसम का मिजाज बदला रह सकता है, जिससे भीषण गर्मी से फौरन राहत जारी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों, पूर्वोत्तर भारत और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर 50 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। त्रिपुरा और मेघालय में कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

बारिश से कई इलाकों में राहत

मिजोरम में भारी बारिश के चलते आइजोल के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करना पड़ा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं चलीं। बंगाल, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे।

हिमाचल में बारिश से राहत, सैलानियों का जमावड़ा

पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत कई क्षेत्रों में बारिश हुई है, जिससे गर्मी से बड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही पर्यटकों का जमावड़ा भी लग गया है। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानियों ने पहाड़ों का रुख किया है।

अन्य वीडियो

Source link
#Weather #Update #पशचम #वकषभ #दखएग #असर #उततर #भरत #म #चर #स #पच #दन #तज #हवए #और #हलक #बरश #क #आसर

Related News

Leave a Comment

Plugin developed by ProSEOBlogger
Facebook
Telegram
Telegram
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free Ypl themes.
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes